बिहार में बैंक से 11 लाख रुपए की लूट
पुलिस के अनुसार आज जैसे ही बैंक खुला कि तीन मोटर साईकिलों पर सवार छह लुटेरे आए और आते ही एक सुरक्षा गार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लुटेरों ने एक बम विस्फोट कर दहशत फैला दी तथा काउंटर में रखे सारे रुपए लेकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने वाले एक सुरक्षा गार्ड अकलू चौधरी को गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह ने बताया कि लुटेरों को 10,71,726 रुपये हाथ लगे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों के पकड़ने के लिए छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है तथा जिले की सभी सीमाओं को सीलकर सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications