नक्सलियों को उपकरण भेजने वाले से पूछताछ करेगी झारखंड पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रवीण शर्मा को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में आपूर्ति किए जाने वाले सामानों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम पहले भेजे गए सामानों के बारे में पता करने की कोशिश करेंगे और कितने लोग इस पूरे कांड में लिप्त हैं, इस बारे में पता लगाया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण यह जानना है कि कहीं हथियारों की सप्लाई में किसी बड़े सिंडीकेट का हाथ तो नहीं।

रांची पुलिस ने एक एयर इंडिया कार्गो ऑफिस के कन्साइनमेंट को सील कर दिया है। इसमें एक बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ, 60 वॉकी-टॉकी, 6 पॉकेट टेप रिकॉर्डर, 543.6 वोल्ट बैट्री, 10 सोनी ट्रांजिस्टर, 2 रेडियो, 60 हेडफोन और अन्य सामान शामिल हैं।

कार्गो ऑफिस में कन्साइनमेंट लेने आए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर शेखर कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नरेश शर्मा को पलामू जिला में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार नरेश शर्मा ने यह स्वीकार किया है कि यह कन्साइनमेंट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के सदस्य संदीपजी को भेजना था।

राज्य पुलिस अधिकारी नक्सलियों की नई रणनीति से परेशान हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पहले नक्सली सिर्फ नकद रुपयों की मांग करते थे अब लेवी के रूप में हथियारों की मांग कर रहे हैं जो चिंतनीय विषय है।

उन्होंने कहा कि अगर ये सामान नक्सलियों के हाथ लग जाती, तो यह पुलिस के लिए काफी दुखद होता क्योंकि इस आधुनिक उपरकरण के जरिये नक्सली पुलिस की बातचीत सुन सकते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+