नाबालिग छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के पठा गांव में रहने वाली कक्षा पांचवीं की 12 वर्षीय छात्रा दो दिनों से लापता थी। शुक्रवार को उसकी अद्र्घ नग्न हालत में जंगल में लाश मिली। जहां उसकी लाश मिली वहां से बीयर आदि की बोतलें भी बरामद की गई। लड़की का चेहरा पत्थर से कुचला भी गया है। पुलिस को आशंका है कि लड़की से पहले बलात्कार किया गया है और उसके बाद हत्या की गई है।
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक वी़ क़े सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, मगर यह नहीं कहा जा सकता कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications