बारिश के साथ ही धान की रोपाई में तेजी
राज्य के 18 जिलों में लगभग 35 लाख हेक्टेयर भूमि पर करीब 45 फीसदी रोपाई पूरी हो चुकी है। राज्य में 80 फीसदी लोग कृषि पर आश्रित हैं।
राज्य के कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा, "हमें आशा है कि इस वर्ष 65 लाख टन धान की उपज होगी।"
मौसम केंद्र के निदेशक एम.एल.साहू ने कहा कि राज्य में सोमवार से ही भारी बारिश हो रही है और रविवार तक जारी रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications