हैदराबाद मेट्रो के लिए ताजा निविदाएं आमंत्रित
इस संबंध में गुरुवार शाम नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव सी.वी.एस.के. शर्मा ने कहा कि निविदा कागजा़त 21 जुलाई से उपलब्ध होंगे।
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 सितम्बर है।
इससे पहले सरकार ने मेयतास इंफ्रास्ट्रक्चर को इस प्रोजेक्ट का ठेका सौंपा था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
नई अधिसूचना के अनुसार प्रोजेक्ट का सांकेतिक मूल्य 12,132 करोड़ रुपये है। कंपनियों को बोली में भाग लेने से पहले पूर्व योग्यता बोली से गुजरना होगा तब वे आगे की बोली में हिस्सा ले सकेंगे।
नगरपालिका प्रशासक आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए नई कंपनी के चयन का काम 15 नवम्बर तक पूरी कर ली जाएगी।
सरकार ने इस बार प्रदर्शन मानक राशि दोगुना करने का निश्चय किया है। ठेका हासिल करने वाली कंपनी को ठेके की कुल राशि का एक प्रतिशत प्रदर्शन गारंटी के तौर पर जमा कराना होगा। इससे पहले यह राशि आधा प्रतिशत थी।
सरकार को यह उम्मीद है कि 71 किलोमीटर का यह प्रोजोक्ट 3 से 4 सालों में पूरा हो जाएगा।
इंडो-एशियन-न्यूज-सर्विसेज


Click it and Unblock the Notifications