रीता बहुगुणा की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अपील पर शुरू हुई वकीलों की राज्यव्यापी हड़ताल के चलते सभी स्थानीय अदालतों का काम निरस्त रहा, जिस कारण मुरादाबाद की स्थानीय अदालत में रीता बहुगुणा जोशी की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी।
शुक्रवार को जोशी की जमानत अर्जी मुरादाबाद की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे)-दो सुधा शर्मा के समक्ष दाखिल की गई थी। एडीजे ने वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई शुक्रवार को टाल दी। अब इस पर शनिवार को सुनवाई होगी।
गोण्डा में वकीलों पर लाठीचार्ज तथा कुछ अन्य जिलों में वकीलों के उत्पीड़न को लेकर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने आज राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार की घोषणा कर रखी है। ज्ञात हो कि रीता बहुगुणा जोशी मुख्यमंत्री मायावती पर कथित टिप्पणी करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मुरादाबाद जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications