जोशी का घर जलाने के आरोप में 5 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गुड्डू यादव, शिव कुमार सिंह, इंदर सिंह, जमीर खान और सुसज्जित तिवारी को जोशी के घर के निकट से गिरफ्तार किया गया। इन लोगों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये लोग जोशी के घर में आग लगाने के बाद वहां से फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
हुसैनगंज पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बी. आर. सरोज ने आईएएनएस से कहा, "सूचना के मिलने के बाद जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो इन लोगों को भागते हुए पाया। हमने इन्हें बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।"
उन्होंने कहा कि हम इनके पिछले कार्यकलापों का विवरण हासिल करने के प्रयासों में जुटे हैं। हालांकि अभी तक इन पांचों के खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड प्राप्त नहीं हुआ है।
पांचों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 504 (शांति भंग करने) 506 (आपराधिक भय दिखाना), 427 (संपत्ति का नुकसान करना), 436 (विस्फोटक या आग के जरिये घर को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार दोपहर इन्हें जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications