सेल के कर्मियों की संख्या 2012 तक घटकर 20 हजार होगी

नवरत्न कंपनियों में शुमार सेल के वर्तमान कर्मचारियों की संख्या चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में एक लाख 21 हजार के करीब थी।

इस्पात राज्य मंत्री ए. साई प्रताप ने राज्यसभा में बताया, "सेल अपने कर्मचारियों की संख्या को तर्कसंगत बनाने का प्रयास कर रहा है। यह प्रक्रिया 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले व्यक्तियों की सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के जरिये पूरी की जा रही है।"

प्रताप ने कहा कि सेल छोड़ने वाले कर्मचारियों का वर्तमान रुख जारी रहा तो तो चालू योजना के तहत सेल में कर्मचारियों की संख्या घटकर 20 हजार हो जाएगी।

प्रताप ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने के साथ ही कंपनी कई स्तरों पर बदलाव ला रही है जिसमें कर्मचारियों की तैनाती में लचीला रुख, स्वचालित कार्यप्रणाली, बेहतर कार्यशैली और सामूहिक कार्यप्रणाली को अपनाना शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+