उपयोगी भी हो सकते हैं वीडियो गेम्स
वीडियो गेम्स भी बच्चों को सामान्य कसरत जितना ही फायदा पहुंचा सकते हैं। यह बात एक नए अध्ययन में उभरकर सामने आई है।
ओकलोहामा यूनिवर्सिटी में बालरोग विशेषज्ञों के एक शोध के अनुसार सक्रिय वीडियो गेम्स सामान्य कसरत का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।
प्रमुख शोधकर्ता केविन शॉर्ट के अनुसार- ये वीडियो गेम्स असल खेलकूद का विकल्प नही है, लेकिन अगर बच्चे इसमें व्यस्त रहते हैं तो वो प्रति घंटे कुछ कैलोरी खर्च कर सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने दिल की धड़कन, कैलोरी की मात्रा आदि के सहारे 10 से 13 वर्ष के बच्चों की टीवी देखते समय, वीडियो गेम्स खेलते समय और ट्रेडमिल पर चलते समय जांच की ।
टीवी देखने की तुलना में एक्टिव वीडियो गेम्स खेलते वक्त और चलते वक्त ज्यादा कैलोरी खर्च हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications