प्रधानमंत्री के भारत-पाक वार्ता संबंधी बयान पर भाजपा का बहिर्गमन
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ सदन से बहिर्गमन करने के पहले सवाल किया, "आपने आतंकवाद और समग्र बातचीत को अलग-अलग कर दिया है। आपने इस पर निर्णय लेने में सात महीने क्यों लगाए?"
आडवाणी ने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान सरकार के उस आग्रह के आगे घुटने टेक दिए हैं कि आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई को बातचीत की बहाली प्रक्रिया से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
ज्ञात हो कि मनमोहन सिंह ने फ्रांस और मिस्र की अपनी यात्रा पर निकलने के पहले कहा था कि पाकिस्तान के साथ अर्थपूर्ण बातचीत इस्लामाबाद द्वारा मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर निर्भर करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications