सेंसेक्स में 495 अंकों की उछाल
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुक्रवार को 14,325.58 अंक पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 14,800.70 का उच्चतम और 14,325 अंकों के निम्नतम स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 494.67 अंकों की उछाल के साथ 14, 744.92 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को 4231.45 अंक पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 4390.40 के उच्चतम और 4230.15 के निम्नतम स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी 143.55 अंकों की तेजी के साथ 4374.95 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 115.17 और स्मालकैप सूचकांक में 135.34 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications