परमाणु अप्रसार पर भारत से होगी चर्चा : क्लिंटन
सीएनएन-आईबीएन टीवी चैनल पर शुक्रवार को प्रसारित हुए एक साक्षात्कार में क्लिंटन ने संकेत दिया है कि परमाणु अप्रसार का मुद्दा ओबामा प्रशासन की प्रमुख चिंता है।
क्लिंटन ने जोर देकर कहा कि वह अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी कि वे राजक व अराजक तत्वों तक परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने जैसे सामूहिक उद्देश्य के लिए मिल कर कैसे काम कर सकते हैं। क्योंकि ये तत्व भारत व अमेरिका तथा दुनिया के तमाम देशों के लिए खतरा बने हुए हैं।
क्लिंटन, अमेरिकी विदेश मंत्री बनने के बाद शुक्रवार की शाम पहली बार भारत यात्रा पर आ रही हैं।
ज्ञात हो कि इस महीने संपन्न हुए जी8 शिखर सम्मेलन के संयुक्त घोषणा पत्र में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर न करने वाले देशों को परमाणु संवर्धन व पुनशरेधन प्रौद्योगियों के हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगा दिए जाने को लेकर भारत चिंतित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications