भाजपा का लोकसभा से बहिर्गमन
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र सरकार पर पाकिस्तान के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लोकसभा से बहिर्गमन किया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा हाल ही में अपनी विदेश यात्रा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हुई वार्ता पर लोकसभा में दिए गए बयान से असंतुष्ट भाजपा सदस्य, नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सदन से बहिर्गमन कर गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications