रैगिंग रोकने की तैयारी में जुटा चंडीगढ़ प्रशासन
गृह सचिव रामनिवास ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "रैगिंग एक गंभीर अपराध है। शैक्षणिक संस्थानों को रैगिंग से मुक्त रखने के लिए हमने सभी संस्थानों को आदेश दिया है कि वे रैगिंग विरोधी फोन नंबरों के बारे में इस्तिहार दें और पोस्टर चिपकाएं।"
उन्होंने कहा, "हमने संस्थानों से विशेष रैगिंग विरोधी अधिकारी नियुक्त करने और औचक निरीक्षक दल गठित करने का भी आदेश दिया है।"
रामनिवास ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे सर्वोच्च न्यायालय और यूजीसी के उन दिशा-निर्देशों का पालन करें जिनमें विश्वविद्यालय परिसरों और छात्रावासों में किसी तरह की रैगिंग पर रोक लगाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications