नक्सली हमले में उड़ीसा में 2 सुरक्षाकर्मी शहीद

भुवनेश्वर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सुंदरगढ़ जिले में नक्सली द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों में एक पुलिस का और दूसरा अर्धसैनिक बल का जवान है।

पुलिस महानिरीक्षक प्रणबिंदु आचार्य ने शुक्रवार को फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गुरुवार रात नक्सलियों ने एक पुलिस उपनिरीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक हवलदार की हत्या कर दी।"

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरा एक निजी वाहन लूट लिया और फिर वहां स्थित एक पुलिस वाहन पर भी गोलियां बरसानी आरंभ कर दी। इस दौरान उपनिरीक्षक अजीत बर्धन को अगवा कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि विस्फोटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद नक्सलियों ने वाहन में आग लगा दी और बर्धन को गोलियों से भून दिया।

आचार्य ने कहा कि इस घटना के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई आरंभ कर दी। इस कार्रवाई के दौरान एक सुरक्षाकर्मी बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गया।

खदानों को उड़ाने के लिए विस्फोटकों से भरे इस वाहन को राउरकेला से कोइडा ले जाया जा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+