'भारत के साथ परमाणु करार पर आगे बढ़ने से चिंतित नहीं अमेरिका'

वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने भारत को एक बार फिर से भरोसा दिलाया है कि भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार पर आगे बढ़ने से उसे कोई चिता नहीं है क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के सुरक्षा मानकों के अनुरूप है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान कैली ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "मुझे लगता है कि जब भी 'एक दो तीन' जैसे समझौते किए जाएं उनमें कुछ हद तक पारदर्शिता, आईएईए सुरक्षामानक होने चाहिए।"

प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस समझौते पर आगे बढ़ने से अमेरिका को परमाणु प्रसार को लेकर चिंता होगी। उनसे पूछा गया था कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत नहीं करने वाले भारत के साथ करार करके ओबामा प्रशासन परमाणु अप्रसार के बारे में अपनी चिंताओं को सही ठहराएगा।

यह पूछने पर कि क्या इससे गलत संदेश नहीं जाएगा कैली ने कहा, "नहीं मैं ऐसा नहीं सोचता।" परमाणु ऊर्जा के असैन्य इस्तेमाल से चिंता की तब तक कोई बात नहीं है जब तक इसमें सुरक्षा मानक शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+