जोशी के समर्थन में अजहरुद्दीन ने दी गिरफ्तारी
मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद अजहरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जोशी के खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया और शहर के मुगलपुरा थाने में गिरफ्तारी दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की आपील की। मुरादाबाद स्थित पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय ने अजहरुद्दीन के गिरफ्तारी देने की पुष्टि की है।
राज्य की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक बयानबाजी करने के आरोप में जोशी को बुधवार देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल वह मुरादाबाद की जेल में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications