हिलेरी की यात्रा से पूर्व भारत पहुंचे नए अमेरिकी राजदूत
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की शुक्रवार से शुरु हो रही भारत यात्रा से एक दिन पहले नए अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर गुरुवार रात नई दिल्ली पहुंच गए।
सीनेट ने पिछले ही हफ्ते 52 वर्षीय रोमर की भारत में अमेरिकी राजदूत के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी।
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को अपने परिचय पत्र सौंपने के बाद वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर सकेंगे। वह क्लिंटन की यात्रा के दौरान मौजूद रहने की वजह से पहले पहुंचे हैं।
हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स के पूर्व सदस्य रोमर को उनकी उदारता, द्विदलीय राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभवों के लिए जाना जाता है।
वह भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड मलफोर्ड का स्थान लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications