ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत
सीवान (सदर) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि प्रभात कुमार गुरुवार रात सीवान से महाराजगंज लौट रहे थे तभी सहराय गांव के पास तीन कथित लुटेरों ने इनसे मोटरसाइकिल लूट ली और भागने लगे।
इसके बाद प्रभात पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल पर लुटेरों का पीछा करने लगे। सहनोर गांव में कथित लुटेरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रतन का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications