हांगकांग में बैंक प्रबंधक ने किए 1.3 करोड़ डॉलर चोरी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'हेंगसेंग बैंक' की 31 वर्षीया प्रबंधक चेउकु साउ यी ग्राहकों के खातों से पैसों का हेरफेर किया करती थीं। यी ने कहा कि एकबार उसने एक ग्राहक के खाते में 900,000 डॉलर की गड़बड़ी कर दी थी।
यी ने कहा कि इतने बड़े घाटे से उबरने के लिए उसने विभिन्न ग्राहकों के खातों में हेरफेर की शुरुआत कर दी। उसने कहा कि गलती पकड़े जाने पर नौकरी से हाथ धोने के भय से वह ग्राहकों के खातों से पैसों का हेरफेर किया करती थीं।
यी ने फरवरी 2007 से जून 2008 के बीच बैंक से 150 से अधिक बार अनाधिकृत तौर पर रकम स्थानांतरित किया था। ग्राहकों के खातों में हेरफेर के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने यी को छह वर्ष आठ महीने कैद की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications