बिहार: छापे में जाली नोट बरामद

बेतिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आलोक ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने महारानी जानकी कुंवर अस्पताल (एमजेकेएच) के एक कमरे में छापा मारकर 88,500 रुपये के जाली नोट बरामद किए। उन्होंने बताया कि उक्त सभी नोट 500-500 रुपये के हैं।
मामला दर्ज, पूछताछ जारी
आलोक ने बताया कि इस मामले में कमरे में रहने वाली 'ममता' कार्यकर्ता (अस्पताल में नवजात शिशुओं की देखरेख के लिए अनुबंध पर तैनात) सरोज देवी तथा जिले के मीनवलिया गांव के निवासी नंद लाल पटेल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस मामले की एक प्राथमिकी सदर थाना क्षेत्र में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications