विकास के पैसों का दुरुपयोग कर रहीं हैं मायावती : राहुल गांधी
अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए पैसे भेजने में कोई कोताही नहीं बरत रही है। जो पैसा राज्य में लोगों की सुविधाओं (बिजली, सड़क, पानी) के लिए खर्च होना चाहिए, उसका बड़ा हिस्सा मायावती मूर्तियां बनवाने में खर्च कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मायावती विकास योजनाओं के सारे पैसे का दुरुपयोग कर रही हैं। प्रदेश के बिजली संकट पर राहुल ने कहा, "अगर आप लोग चाहते हैं कि बिजली मिले तो इसके लिए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाइये। जब तक लखनऊ में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक राज्य में बिजली संकट दूर नहीं हो सकेगा।"
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या दूर सकती है। उन्होंने मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा, " हाथी और मूर्ति ठीक है लेकिन बिजली उससे कहीं ज्यादा जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications