चंद्रयान-1 का खराब सेंसर ठीक हुआ

Chandrayaan-1
बेंगलुरू। देश के पहले चंद्रमिशन 'चंद्रयान-1' के एक अहम सेंसर में खराबी आने के बाद उसे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ठीक कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक एस सतीश ने बताया कि चंद्रयान के एक सेंसर में खराबी आ गई थी जिसे इसरो के वैज्ञानिकों ने दूर कर दिया है। चंद्रयान के स्टार सेंसर में गड़बड़ी का पता एक महीने पहले लग गया था। इसरो के वैज्ञानिक इसे ठीक करने में जुट गए थे। वैज्ञानिकों ने 'एंटिना' तकनीक की सहायता से स्टार सेंसर की खराबी दूर की।

अहम हिस्‍सा है स्‍टार सेंसर

अपने लांच के सात महीने तक चंद्रयान-1 ठीक तरीके से काम करता रहा लेकिन अब इसका अहम हिस्सा 'स्टार सेंसर' ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिसकारण चंद्रयान को ठीक से चांद की तरफ घुमाना मुश्किल हो गया था।

गड़बड़ी की वजह से चांद की कई सतहों पर फोकस करने में भी अड़चने आ रही थीं। सतीश ने कहा कि चंद्रमिशन सुरक्षित है और स्टार सेंसर व अन्य सभी उपकरण ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 518 किलोग्राम के चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+