जकार्ता के 2 होटलों में विस्फोट में 9 मरे (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री विदोदो आदिसुसिप्तो ने बताया कि मैरियट होटल से छह और निकट के रिट्ज कार्लटन होटल से दो शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोटों में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया की खबरों मे कहा गया कि विस्फोटों में चार विदेशी भी मारे गए हैं। इनमें स्विट्जरलैंड की सीमेंट बनाने वाली कंपनी हॉलसिम लिमिटेड की स्थानीय इकाई के प्रमुख टिमोथी मैक्के भी मारे गए हैं।

जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्नांदा ने कहा कि विस्फोट बहुत भीषण थे। उन्होंने कहा, " बम विशेषज्ञ जांच में जुटे हुए हैं।"

टेलीविजन फुटेज में कई घायलों को मैरियट होटल से बाहर निकालते दिखाया गया। इनमें कई विदेशी भी थे। दोनों होटलों से धुआं उठ रहा था और खिड़कियों के कांच व अन्य मलबा जमीन पर बिखरा पड़ा था।

इससे पहले दक्षिणी जकार्ता के पुलिस आयुक्त फर्मनान ने बताया कि पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह में 7.55 बजे रिट्ज कार्लटन होटल में हुआ और दूसरा उसके कुछ मिनट बाद जेडब्ल्यू मैरियट होटल में हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "दोनों विस्फोट पांच मिनट के अंतराल पर हुए। मैंने देखा कि होटल से कई विदेशियों को घायल हालत में बाहर निकाला गया।"

इस बीच लंदन से प्राप्त खबरों में कहा गया है कि इंग्लैंड के अग्रणी फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने दो बड़े होटलों में बम विस्फोटों के बाद अपना जकार्ता दौरा रद्द कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+