कश्मीर के लिए विशेष दूत, फिलहाल नहीं

दक्षिण मध्य एशियाई मामलों के सहायक मंत्री राबर्ट ओ. ब्लैक ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के भारत दौरे के पूर्व बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं आप सभी को भरोसा दिला सकता हूं कि हम कश्मीर के लिए किसी विशेष दूत की नियुक्ति नहीं करने वाले हैं।"
ब्लैक ने एक सवाल के जवाब में कहा, "अमेरिका की यह दीर्घकालिक नीति रही है कि यह एक ऐसा मामला है, जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच सुलझाए जाने की जरूरत है। इस मामले में किसी दूत की नियुक्ति की हमारी कोई योजना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications