पाक में संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की हत्या

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक्सप्रेस टीवी के हवाले से खबर दी है कि सूबे के कच्चा गढ़ी क्षेत्र में आतंकियों ने उस्मान के अपहरण की कोशिश की। उस्मान ने जब अपने अपहरण की कोशिश का विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गई।
रपट में कहा गया है कि इस हमले में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का एक लिपिक और एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। वारदात के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications