नक्सलियों के खिलाफ सैन्य रणनीति

गृहमंत्री पी चिदंबरम ने इस संबंध में राज्यसभा को जानकारी दी। उन्होंने कहा नक्सली हिंसा से प्रभावित राज्यों जैसे झारखंड, उडीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार और छतीसगढ की सरकारों के साथ मिलकर संयुक्त कार्य योजना बनाई जा रही है। हालांकि उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
सही आंकलन नहीं कर पाए
चिदंबरम ने कहा पिछले कई वर्षों से नक्सली विभिन्न राज्यों में पैर पसारते जा रहे थे और सरकार उनका सही आंकलन नहीं कर पायी। चिदंबरम ने कहा हम इस चुनौती को कम आंकते रहे और नक्सली इस बीच अपना प्रभाव बढाता रहा।
गृह मंत्री ने कहा कि जब राज्य सरकारें विकास संबंघी जरूरत को नजरअदांज करती है, तब हताशा और अलगाव पैदा होता है। केंद्र ऎसी समस्या से निपटने के लिए दो उपायों के पक्ष में है। पहला उपाय है कि पुलिस की कार्रवाई से नक्सलियों की पकड वाले इलाकों पर नियंत्रण किया जाए और दूसरा इन इलाकों में विकास कार्यो को अंजाम देना है।


Click it and Unblock the Notifications