घमासान तेज, माया ने सोनिया को घसीटा

Mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में कांग्रेस व बसपा के बीच घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की उनके खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी घसीट लिया है। इस मसले पर सोनिया गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के इशारे पर ही सब कुछ हो रहा है।

लखनऊ में संवाददाताओं से चर्चा में मायावती ने कहा, "जोशी द्वारा मेरे बारे में की गई टिप्पणी की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) निंदा करती है। दुख की बात ये है कि सोनिया गांधी इस मसले पर चुप हैं। उन्होंने इस अपमानजनक टिप्पणी की न तो निंदा की है और संबंधित महिला के खिलाफ पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई की है।"

माफ करने लायक नहीं रीता

उन्होंने कहा, "इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी के इशारे पर ही मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। जोशी की मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी बिल्कुल भी माफ किए जाने के काबिल नहीं है।"

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस व बसपा कार्यालयों के बाहर ऐतयात के तौर पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा रीता बहुगुणा के आवास पर भी पुलिसबल तैनात है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन कर अपना विरोध भी दर्ज किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+