मनमोहन-हसीना ने की अहम मुद्दों पर चर्चा

मनमोहन और हसीना की इस मुलाकात के दौरान भारत में सक्रिय आतंकवादियों द्वरा बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल करना, तिपाईमुख बांध परियोजना, रेलवे परियोजनाओं और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा कि हसीना ने मनमोहन सिंह को इस बात का भरोसा दिलाया कि बांग्लादेशी धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा और इस संबंध में कदम उठाए जाएंगे।
तिपाईमुख परियोजना को लेकर बांग्लादेश की चिंता पर मेनन ने कहा, "हम इस मामले के हल के लिए सभी पहलुओं पर विचार करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications