रीता जोशी 14 दिनों की हिरासत में

Rita Bahuguna Joshi
लखनऊ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष रीता बहुगणा जोशी को गुरूवार को मुरादाबाद के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोशी पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

वहीं जोशी की गिरफ्तारी और उनके आवास पर आगजनी के मसले पर गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

जोशी के खिलाफ मुरादाबाद के मझोला थाने में बुधवार देर रात अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार तड़के मुरादाबाद के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के घर ले जाया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जोशी की गिरफ्तारी के बाद दोनों सदनों में कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस सदस्यों ने यह मसला उठाया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसदों ने सदन में राज्य सरकार का बचाव किया।

पुलिस के मुताबिक जोशी पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को मुरादाबाद के मझोला में एक सभा के दौरान बलात्कार पीड़ितों को दी जा रही धनराशि के सिलसिले में मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे बाद भड़के बसपा समर्थकों ने बुधवार देर रात लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में जोशी के मकान को आग लगा दी और चार वाहन फूंक डाले।

लखनऊ परिक्षेत्र के महानिरीक्षक(आईजी) अरविंद कुमार जैन ने संवाददाताओं से कहा कि इस घटना में शामिल लोग चाहे कितने ही बड़े कद के हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+