मनमोहन-गिलानी वार्ता पर विश्व की निगाहें

आतंकवाद का मुद्दा
दोनों देशों के विदेश सचिवों ने पहले से मुलाकात कर शीर्ष नेताओं की वार्ता का प्लेटफॉर्म लगभग तैयार कर लिया है। सचिवों की मुलाकात से यह साफ हो गया है कि शीर्ष नेताओं की वार्ता में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा होगा।
भारत-पाक के विदेश सचिव बुधवार रात एक बार फिर मिले। हालांकि इस मुलाकात का खुलासा मीडिया के समक्ष नहीं किया गया। विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने बातचीत को लेकर कोई संयुक्त बयान जारी करने के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया।
उठ सकता है कश्मीर मुद्दा
मेनन ने कहा कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नैम) शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों विदेश सचिवों ने बुधवार को कई बार मुलाकात की है। कोई संयुक्त बयान जारी किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में गुरुवार को ही बताएंगे।
भारतीय पक्ष से संकेत मिल रहे हैं कि वार्ता के दौरान मुंबई हमलावरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई और आतंकवाद की जड़ें काटने जैसे मुद्दे उठेंगे, जबकि पाकिस्तानी पक्ष से संकेत मिले हैं कि मनमोहन-गिलानी की वार्ता में कश्मीर मुद्दा उठ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications