मैं निर्दोष साबित हो जाऊंगा: वरुण

वरुण गांधी पर लोकसभा चुनाव से पहले एक चुनावी रैली के दौरान पीलीभीत में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इसी मुद्दे पर उनके ख़िलाफ़ पीलीभीत के चीफ़ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट दायर की गई है।
वरुण गांधी ने एक बयान में कहा, "मैं अपने खिलाफ दर्ज मामले का स्वागत करता हूं, क्योंकि इससे मुझे अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका मिलेगा।"
वरुण गांधी को पीलीभीत के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष 17 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। भड़काऊ भाषण देने के लिए उनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने कहा, "कानून का सम्मान करने वाला नागरिक होने के नाते मैंने शुरू में खुद से अदालत में समर्पण कर दिया था। मैं न्यायपालिका में अपना भरोसा व्यक्त करता हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं निर्दोष साबित हो जाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications