गुजरात के तट पर तूफान की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दैनिक बुलेटिन में कहा गया है कि गुजरात के दक्षिणी तट पर हवा की रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। लेकिन शुरू में यह 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार चल सकती है और इस कारण समुद्र में दक्षिण पश्चिम की ओर अगले 24 घंटों के दौरान खतरनाक ऊंची लहरें उठेंगी।
अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका
दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी गुजरात और कच्छ के इलाके में अगले चौबीस घंटों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
यही नहीं मौसम वैज्ञानिक अरब सागर में बन रहे हवा के चक्र को पश्चिमोत्तर भारत में अच्छी बारिश के संकेत भी मान रहे हैं। इसके अलावा मुंबई के पश्चिमी तट से तेज हवाएं जारी रहेंगी, जिस कारण यहां लगातार बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications