काम के नहीं रहे मिग-29: एंटोनी

सदन में किया खुलासा
राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि मिग-29 विमानों के पिछले हिस्सों में जंग लग जाने के कारण उनमें दरारें पड़ने लगी हैं। दिसंबर 2008 में रूस में एक आरएसी मिग-29 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जांच टीम ने इस बात का खुलासा भी किया था। हालांकि भारतीय वायुसेना से इन विमानों को हटाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
मिग-29 विमान भारत के पास अबतक के सबसे आधुनिक विमान हैं। रक्षामंत्री के इस बयान के बाद इस बात पर सवाल उठ गया है कि ये विमान वायुसेना में रहेंगे या नहीं। हालांकि इन विमानों की मरम्मत के लिए हाल ही में भारत-रूस के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा पिछले एक साल में भारतीय वायुसेना के मिग विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications