स्‍पीलबर्ग-अनिल अंबानी के बीच करार

Anil Ambani
न्‍यूयॉर्क। सिनेमा जगत में अबतक के सबसे बड़े समझौते पर हस्‍ताक्षर करते हुए रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के मालिक अनिल अंबानी ने हॉलीवुड फिल्‍म निर्माता स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग से हाथ मिलाया है।

अनिल अंबानी के रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट और लॉस एंजलेस के प्रोडक्‍शन हाउस ड्रीमवर्क्‍स स्‍टूडियो के साथ हुए इस करार में दोनों ने 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इसके अंतर्गत दोनों कंपनियां मिलकर साल में कमसे कम छह ऐसी फिल्‍में बनाएंगी, जो विश्‍व स्‍तर पर दिखायी जा सकें।

भारतीय फिल्‍मकारों का सहयोग लेंगे

एक साझा प्रेसवार्ता में अंबानी और स्‍पीलबर्ग ने कहा कि यहां निर्मित होने वाली फिल्‍मों को भारत में दिखाने के‍ लिए विशेष अधिकार दिए जाएंगे। स्‍पीलबर्ग ने कहा कि वो जल्‍द ही भारत जाएंगे और वहां के फिल्‍म निर्माताओं, फिल्‍मकारों, पटकथा लेखकों और अभिनेताओं से मिलेंगे। यही नहीं उनसे इस बारे में चर्चा करेंगे कि वो हॉलीवुड फिल्‍मों में कितना सहयोग दे सकते हैं।

रिलायंस के साथ जुड़ने पर खुशी जताते हुए स्‍पीलबर्ग ने कहा कि वो काफी उत्‍साहित हैं। इस करार के अंतर्गत वो स्‍वतंत्रतापूर्वक काम कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+