बिहार में जेल से 4 कैदी फरार

फुलवारी शरीफ जेल के प्रभारी अधीक्षक मनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि कैदी रंजीत कुमार, राजेश, पप्पू तथा भोला उर्फ सुनील कुमार बुधवार की देर रात पिछले दरवाजे से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दो जून को इन सभी कैदियों को पटना के बेऊर आदर्श मंडल कारा से फुलवारी शरीफ स्थानांतरित किया गया था।
इधर, कैदियों के फरार होने की घटना की जांच कारा महानिरीक्षक एस़ शिवकुमार ने प्रारंभ कर दी है। पुलिस फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications