'पढ़ाई अधूरी छोड़ने वाले बच्चों में ज्यादातर अल्पसंख्यक समुदाय से'

लंदन स्थित संगठन 'माइनॉरिटी राइट ग्रुप इंटरनेशनल' (एमजीआरजी) की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय दुनिया भर में 10.1 करोड़ बच्चे स्कूल छोड़े चुके हैं और इनमें से 50 से 70 प्रतिशत बच्चे अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

यूनीसेफ के सहयोग से तैयार संगठन की रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स माइनॉरिटीज एंड इंडीजेनस पीपुल्स 2009' में कहा गया है कि भारत, बांग्लादेश, इथोपिया, केन्या, नाइजीरिया और पाकिस्तान में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की तादाद सबसे ज्यादा है।

एमजीआरजी के कार्यकारी निदेशक मार्क लैटीमर ने कहा, "शिक्षा प्राधिकरणों को यह जानना होगा कि सिर्फ संसाधनों की कमी से ही इतने ज्यादा बच्चे स्कूलों से दूर नहीं हो रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1990 में यूनेस्को की ओर से शिक्षा पर एक वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी सम्मेलन में 155 देशों के प्रतिनिधियों और 150 से अधिक संगठनों ने वर्ष 2000 तक सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+