भाजपा व सपा ने मायावती सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने का वक्त आ गया है। हर जिले में बगैर किसी दोष के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "रीता बहुगुणा जोशी ने क्या कहा। उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है। वह अपने मन की बात तो बोल ही सकती है। यह किस तरह का लोकतंत्र है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।"
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वहां मायावती का तानाशाही का शासन चल रहा है। इसलिए हम राज्य सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग कर रहे हैं।"
भाजपा के ही मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जोशी ने जो कुछ भी कहा है हम उसे उचित नहीं ठहरा रहे हैं लेकिन इस घटना के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने जो कुछ भी किया वह दलितों को लुभाने के लिया उठाया गया राजनीतिक कदम है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस और बसपा मुख्य मुद्दों से समाज का ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications