जोशी की गिरफ्तारी पर दोनों सदनों में हंगामा

दोनों सदनों में कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस सदस्यों ने यह मसला उठाया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा)के सांसदों ने राज्य सरकार का बचाव किया।

जोशी को मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। लगभग उसी समय लखनऊ में उनके मकान पर बसपा समर्थकों ने हमला कर दिया। जोशी को गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+