सरोजनी नायडू पुरस्कार के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई
सरोजनी नायडू पुरस्कार भारत के भविष्य निर्माण में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान की मान्यता तथा उसकी भूमिका को समर्थन देने के लिए हर वर्ष 3 पत्रकारों को हिन्दी, अंग्रेजी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में प्रदान किया जाता है विजेताओं को 2-2 लाख रुपये नकद राशि एवं सम्मान पत्र से प्रतिवर्ष अक्टूबर, को दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा। लेख 30 जुलाई, 2009 तक द हंगर प्रोजेक्ट ए-5 हवा सड़क, सिविल लाईन, जयपुर पर भेजे जा सकते हैं।
इस पुरस्कार के लिए प्रिंट मीडया से जुड़े सभी पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित लेखों को प्रोत्साहित किया जाता है। प्रविष्टियों के साथ समाचार पत्रों या पत्रिकाओं में प्रकाशित लेखों की प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदनों पर आवेदक का नाम, पता, ई-मेल तथा फोन नम्बर अवश्य होना चाहिए। लेख 15 जुलाई, 2008 से 30 जुलाई, 2009 की अवधि में प्रकाशित होने चाहिए। आवेदन के साथ कितने भी लेख भेजे जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications