हिमाचल में पांच पॉलिटैकनिक संस्थान स्थापित करने पर 61़5 करोड़ रुपये खर्च होंगे
बरागटा ने कहा कि इन संस्थाओं को स्थापित करने के लिए सम्बन्धित जिलों में स्थलों के चयन एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है तथा यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में क्षेत्र आधारित जरूरतों, क्षेत्र सम्पर्क तथा उनकी आबादी के आधार पर तकनीकी तथा पॉलिटैकनिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने निचले स्तर तक की संस्थानों से लेकर निदेशालय तक सभी स्तरों पर त्रुटि रहित कार्य प्रणाली सुनिश्चित बनाने के लिए 'ज़ीरो डिफेक्ट कन्सेप्ट' नीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी नीति को अपनाया जा रहा है, जो कि अन्य विभागों के लिए भी मार्गदर्शन का कार्य करेगी।
बरागटा ने कहा कि प्रदेश के किसी भी संस्थान में रैगिंग को सहन नहीं किया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी संस्थानों में 'रैगिंग रोधक दस्ते' स्थापित किए गए है तथा सभी संस्थानों के प्रधानाचायरें को शिक्षण संस्थानों में निगरानी रखने के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications