मॉरीशस में 6,000 बांग्लादेशी कामगारों छिन जाएगी नौकरी
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक मॉरीशस ने बांग्लादेशी कामगारों से कहा है कि वे इस साल के आखिर तक अपने देश लौट जाएं। इनमें से 4,000 कामगार कपड़ा उद्योग में कार्यरत हैं।
मॉरीशस सरकार ने मंदी की मार झेल रहे कपड़ा उद्योग में स्थानीय नौकरियों को सुरक्षित करने के लिए यह फैसला किया है। भारत, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित कई देशों के लगभग 20,000 कामगार मॉरीशस के कपड़ा उद्योग में काम करते हैं।
गौरतलब है कि हाल-फिलहाल में बांग्लादेश के कामगारों के लिए नौकरी खोने का यह दूसरा मामला होगा। इससे पहले मार्च में मलेशिया ने बांग्लादेशी कामगारों को दिए जाने वाले 55,000 नौकरी वीजा निरस्त कर दिये थे। हालांकि मंदी की शुरुआत से पहले मलेशिया ने 300,000 बांग्लादेशी कामगारों को रोजगार देने का वादा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications