मुंबई हमले की सुनवाई अक्टूबर तक हो सकती है पूरी
न्यायाधीश ने यह संकेत तब दिए जब विशेष लोक अभियोजक उज्वल निकम ने अगस्त में होने वाले गणेश उत्सव के दौरान सात दिनों की छुट्टी की मांग की।
तहिलयानी ने कहा कि वे चाहते हैं कि दीवाली से पहले सितंबर के अंत में या अक्टूबर की शुरुआत में इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली जाए।
उल्लेखनीय है कि गणेश उत्सव 23 अगस्त से शुरू हो रहा है जबकि दीवाली 17 अक्टूबर को है।
इससे पहले निकम ने कहा था कि वे तीन से छह महीने के भीतर इस मामले की सुनवाई पूरी करना चाहते हैं। मुंबई हमले के मामले की सुनवाई अप्रैल में शुरू हुई थी।
इन सभी संकेतों को देखते हुए ऐसा लगता है कि मुंबई हमले की सुनवाई अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानासभा के चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी।
अब तक मुंबई हमले मामले की सुनवाई 63 दिन हो चुकी है जिसमें 150 में से 133 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications