अगवा बच्चे रेलगाड़ी के शौचालय से मुक्त
रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पुलिस ने झारखंड के पांच अगवा बच्चों को रेलगाड़ी के शौचालय से मुक्त करा लिया। इन्हें उड़ीसा ले जाने की तैयारी थी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने हटिया एक्सप्रेस के शौचालय से पांच बच्चों (उम्र नौ से 13 साल) को बानो रेलवे स्टेशन से मुक्त करा लिया।
ये सभी राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के झीगापानी इलाके के रहने वाले हैं।
पुलिस ने कहा कि इन्हें अगवा करने वाले मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। बच्चों को उड़ीसा में बेचा जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications