रीता बहुगुणा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इससे पहले बुधवार रात सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने जोशी के घर पर आगजनी की।
जोशी को नई दिल्ली जाते समय बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून 1989 के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।
जोशी को गुरुवार तड़के मुरादाबाद के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के घर ले जाया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि जोशी ने मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications