शेयर बाजारों में बढ़त का रुख
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में बढ़त का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,351.97 के स्तर पर खुला। 10.16 बजे यह बढ़त के साथ 14,363.49 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 14,253.24 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी इसी इसी समय बढ़त के साथ 4263.65 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 4223.50 पर खुला था जबकि बुधवार को यह 4233.50 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications