सईद के खिलाफ सर्वसम्मत राय कायम करेगा पाकिस्तान : मनमोहन

गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने गुरुवार को मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में करीब दो घंटे बैठक की।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने सईद का मसला बैठक में उठाया। उल्लेखनीय है कि सईद लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा संस्थापक है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि सईद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सर्वसम्मत राय कायम की जाएगी। पंजाब प्रांत में सरकार चला रही विपक्षी पार्टी पर इस संबंध में दबाव डाला जाएगा।"

मुंबई हमले के बाद भारत द्वारा दबाव बढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सईद को नजरबंद कर दिया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने पिछले माह सईद को बरी करने का आदेश दिया था। भारत ने सईद को बरी करने पर अपनी नाखुशी जताई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+