मनमोहन और हसीना के बीच हुई कई अहम मुद्दों पर चर्चा (लीड-1)
शर्म अल-शेख, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच बुधवार को हुई मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान भारत में सक्रिय आतंकवादियों द्वरा बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल करना, तिपाईमुख बांध परियोजना, रेलवे परियोजनाओं और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा कि हसीना ने मनमोहन सिंह को इस बात का भरोसा दिलाया कि बांग्लादेशी धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होना दिया जाएगा और इस संबंध में कदम उठाए जाएंगे।
तिपाईमुख परियोजना पर बांग्लादेश की चिंता पर मेनन ने कहा, "हम इस मामले के हल के लिए सभी पहलुओं पर विचार करेंगे।"
गौरतलब है कि दोबारा सत्ता में वापसी के बाद मनमोहन और हसीना के बीच यह पहली मुलाकात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications