अमेरिका अभी भी ईरान के साथ बातचीत का इच्छुक: हिलेरी
वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि उनका देश अभी भी ईरान के साथ बातचीत का इच्छुक है लेकिन हाल ही में चुनाव बाद तेहरान में हुई हिंसा से कई तरह की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
वाशिंगटन में बुधवार को विदेश नीति मामलों की एक समिति की बैठक के दौरान हिलेरी ने कहा, "बातचीत की हमारी इच्छा को किसी तरह कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।"
गौरतलब है कि ओबामा प्रशासन में अमेरिका की ओर से मुस्लिम देशों के साथ संबंधों में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान क्यूबा के साथ भी अमेरिका के संबंधो में कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications