पिता ने ढाई वर्ष की पुत्री को जहर देकर मार डाला
पुलिस के अनुसार कर्णपुरा गांव निवासी बीरेन्द्र सहनी गुरुवार को अपने ससुराल सिकंदरपुर मुहल्ला आया था। आने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ मिला हुआ बिस्कुट खिलाना चाहा परंतु उसने नहीं खाया तो इसके बाद वही बिस्कुट उसनेअपनी पुत्री को खिला दिया। जिसके खाते ही वह शोर मचाने लगी और उल्टी करने के बाद उसकी मौत हो गई।
नगर थाना के प्रभारी ए़ क़े कुरैशी ने बताया कि आरोपी बीरेन्द्र सहनी घटना के बाद फरार हो गया। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications